Saturday, March 7, 2009

कविता

मेन अट वर्क

दुनिया की
सबसे छोटी और
बिना शीर्षक कविता
सड़क पर दिखी
जहाँ
एक तख्ती पर लिखा था
आदमी काम पर हैं ।


- राग तेलंग

0 टिप्पणियाँ: